
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज ऑफ लॉ (विमेन), बल्लभगढ़ द्वारा लाला रतन सिंह गुप्ता
प्रथम राष्ट्र स्तरीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता, 2026 का सफल आयोजन 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से किया गया।
इस कार्यक्रम की सफलता में श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता( अध्यक्ष अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी)
श्री दिनेश कुमार गुप्ता (महासचिव अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी) की सदप्रेरणा से तथा
डॉ. नीरू गुप्ता, (प्राचार्या, अग्रवाल कॉलेज ऑफ लॉ (विमेन) का मार्गदर्शन एवं सहयोग
निरंतर बना रहा। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. मोहिनी शर्मा एवं सुश्री सोनाली रहीं।
प्रतियोगिता का समापन समारोह 14 मार्च को हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन में देशभर के विभिन्न प्रसिद्ध विधि संस्थानों से 30 से अधिक टीमों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों की वकालत , शोध तथा
विश्लेषणात्मक क्षमता को विकसित करना था, ताकि उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान
किया जा सके जहाँ वे माननीय निर्णायक मंडल के समक्ष अपने कानूनी तर्क
प्रस्तुत कर सकें तथा न्यायालयीन शिष्टाचार का प्रदर्शन कर सकें।
कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता शिवानी
मिश्रा एवं एडीए गार्गी उपस्थित रहीं। उन्होंने विधि शिक्षा को व्यवहारिक रूप से
प्रोत्साहित करने की इस पहल की सराहना की और प्रतिभागियों को विधि क्षेत्र
में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।
कठिन एवं रोचक कानूनी बहसों के बाद आईआईएम रोहतक विजेता टीम रही,
जबकि इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। बेस्ट
स्पीकर का पुरस्कार इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के प्रतिभागी को प्राप्त हुआ,
जबकि बेस्ट मेमोरियल का पुरस्कार आईपीईएम लॉ एकेडमी ने हासिल
किया।कार्यक्रम संयोजिका डॉ. मोहिनी शर्मा एवं सुश्री सोनाली रहीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री शुभी बैंसला द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।
यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए कानूनी शिक्षा एवं राष्ट्रीय स्तर पर
शैक्षणिक आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण एवं समृद्ध मंच सिद्ध हुई।






