
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / विगत वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी अग्रवाल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा के बी. एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष तथा बी. बी. ए. और बी. सी. ए. के विद्यार्थियों द्वारा दिवाली मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था प्रधान देवेंदर कुमार गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया ।इस अवसर पर व संस्था प्राचार्य डॉ. सुबेश पांडे साथ में समस्त स्टाफ उपस्थित थे। मेले में लगे हुए स्टालों, मनोरंजक खेलो व थाली का मूल्यांकन करने के लिए अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ से डॉ. विनीत नागपाल, डॉ. सुप्रिया ढांडा , डॉ. रेखा सैन को जज के रूप में आमंत्रित किया गया। मेले का दृश्य वास्तव में अद्भुत, आकर्षक व मनोरंजक था जिसमें कुल 16 स्टाल लगाए गए थे प्रत्येक स्टाल में 5-5 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
जजों द्वारा पूरे मेले में लगे स्टालों का विधिवत निरीक्षण करने के पश्चात अपना निर्णय बताया जिसमें स्टालों में स्टाल बी एड द्वितीय वर्ष से (स्टाल वाओ ग्रिल्स) प्रथम, (भूख मिटाओ , जल्दी आओ – बी एड प्रथम वर्ष ) और (बी. सी. ए. चाट भंडार – बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष) द्वितीय, (जुबान पर लाएगा सवाद हमारा चाट भंडार बी एड प्रथम वर्ष ) और (बॉम्बे टू हैदराबाद – बी. सी. ए द्वितीय वर्ष) तृतीय रहे I थाली सजावट में प्रथम (नीतू और तनीषा बी.सी.ए. प्रथम वर्ष से) , द्वितीय ( अंशिका बी.बी.ए. प्रथम वर्ष) , तृतीय स्थान ( मोनिका और प्रिंस बी.बी.ए. प्रथम वर्ष से) एवं (बी.एड. द्वितीय वर्ष से मान्शी और आँचल) प्रथम , (बी एड प्रथम वर्ष से कोमल और देवकी) द्वितीय एवं ( बी.एड. द्वितीय वर्ष से दिव्या और दीपिका) तृतीय स्थान पर रहे I
बंदनवार में प्रथम (सुमित और पायल बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष), द्वितीय (रितु और मनीष बी.सी.ए.द्वितीय वर्ष), तृतीय (मंदीप और निखिल बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष) एवं (बी.एड. द्वितीय वर्ष से दिव्या और दीपिका ) प्रथम, (मान्शी और आँचल बी.एड. द्वितीय वर्ष से) द्वितीय एवं (साक्षी और दीपिका बी.एड. द्वितीय वर्ष) तृतीय स्थान पर रहे I
मेले का भ्रमण और स्टॉलों के व्यंजनों एवं खेल तथा सजावट आदि को देखकर चेयरमैन सर ने विद्यर्थियों की तारीफ की साथ ही सभी प्राध्यापकों को इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों के ज्ञान और उत्साह को बढ़ाते हुए और उन्हें भविष्य में सदा हर क्षेत्र में अग्रसर रहने की शुभकामनाएँ दी I






