
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / साईं धाम एनजीओ में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ हवन समारोह का आयोजन किया गया। माँ सरस्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन किया।
इस अवसर पर साईं धाम एनजीओ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ज्ञान, अनुशासन और परिश्रम ही सफलता की कुंजी हैं। कार्यक्रम में श्रीमती बीनू शर्मा, प्रधानाचार्या, शिरडी साईं बाबा स्कूल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समर्पित रहने और सदैव सत्य व परिश्रम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
आयोजन शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के समन्वय का प्रतीक बना, जिसमें साईं धाम परिवार ने पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।





