
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच संकल्प क्रिकेट अकेडमी और करनाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के बीच खेला गया। इस मैच में संकल्प क्रिकेट अकादमी ने करनाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 67 रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और करनाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। संकल्प क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 244 रन का लक्ष्य दिया ।
संकल्प क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए श्रेयांश यादव ने 65 गेंदों पर 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 95 रन, सौरभ रोहिला ने 29 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 31 रन बनाए। करनाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य शर्मा ने 7 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट, प्रियवरत, प्रयांश चौधरी, गुरशन, भव्य मालिक, व युवराज दहिया ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए करनाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 177 रन बनाकर हार गई। करनाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की ओर से प्रियवरत ने 57 गेंदों पर 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 57 रन, प्रांश चौधरी ने 67 गेंदों पर 9 चौको की मदद से 55 रन बनाए।
संकल्प क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए युग दहिया ने 8 ओवर में 1 मैडेन, 30 रन देकर 3 विकेट, सौरभ रोहिला ने 5 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट, पुलकित राणा, स्वास्तिक मित्तन और प्रणय शर्मा ने 1/1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच श्रेयांश यादव को घोषित किया गया।







