
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट ( रजि0) श्री महावीर मंदिर (प्राचीन हनुमान मंदिर) महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद का 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं समस्त महिला मंडल महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद सभी ने मिलकर हवन किया। इसके उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग (टोनी पहलवान),पंकज सिंगला उपाध्यक्ष भाजपा फरीदाबाद,सतपाल चौधरी ,चुन्नीलाल चौपड़ा,दिनेश छाबड़ा ,रमेश चौधरी,धीरज वधवा,पिंटू सैनी,कमल नन्द्राजोग,विनोद कुमार,प्रेमवीर सिंह राहत,पवन अरोड़ा,पंडित धीरज शास्त्री,पदम सैनी,चरण सिंह सैनी,योगेश चावला,बजरंग सिंगला व समस्त महिला मंडल महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद सभी ने मिलकर हवन किया। इसके उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर टेकचन्द नन्द्राजाग(टोनी पहलवान) ने कहा कि हर वर्ष मंदिर का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते है। बजरंगबली के इस मंदिर की मान्यता है कि सच्चे दिल से यहां जो भी मांगता है उसकी मनोकामना पूरी होती है। उन्होनें इस विशेष आायोजन को सफल बनाने के लिए सभी भक्तों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होनें कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा बढता है।






