
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस को बड़े गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया द्वारा ध्वजारोहण से हुई | इसके बाद राष्ट्रगान और एनसीसी कैडेटों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। एनसीसी कैडेटों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई | महाविद्यालय के छात्रों ने नाटक, समूह नृत्य और संगीत प्रस्तुतियां देकर इस अवसर को जीवंत बनाया। इस वर्ष ‘सी’ प्रमाणपत्र परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्व एनसीसी कैडेट विश्वेन्द्र चौहान, सिया, करिश्मा सिंघल, दीपक, प्रिंस नागर, विकास ठाकुर और प्रियांशु को सम्मानित किया गया। अंतर-विभागीय पेंटिंग प्रतियोगिता और गायन एवं कविता पाठ प्रतियोगिता के विजेताओं को एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा पुरस्कार दिए गए। डॉ. भाटिया ने सहायक कर्मचारी गजानंद और सोमनाथ को उनकी महाविद्यालय के कार्यों में की गई कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ, अंजू गुप्ता व सह संयोजक डॉ. शिवानी रहीं | सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आरती व डॉ. योगेश शर्मा के निर्देशन में किया गया | मंच संचालन ममता कुमारी ने किया जिन्होंने अपनी कुशल समन्वय से कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया। इस अवसर पर डॉ. सुनीति आहूजा, डॉ. नरेंद्र दुग्गल, डॉ. अर्चना सिंघल, सुनीता ढुडेजा, डॉ. रुचि मल्होत्रा और एन.सी.सी. सी.टी.ओ. डॉ. रश्मि और नेत्रपाल सैन सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी व छात्र शामिल रहे |







