
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में कार्यकारी प्राचार्या डॉ विजयवंती की अध्यक्षता में नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा जिला स्तरीय आस-पड़ोस संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय राजनीती व संसद की कार्यवाही से परिचित करना रहा | इस कार्यक्रम में बड़खल क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं |
विशिष्ट वक्ता प्रभा सोलंकी ने महिला सशक्तिकरण के विषय में विद्यार्थियों के संग अपने विचार सांझा किए तथा उन्हें सशक्त होने की प्रेरणा दी। वहीँ दुसरे वक्ता प्रवेश मालिक ने कहा की आज के समय में युवा के अंदर आत्मविश्वास होना अति आवश्यक है। उन्हें अपने ऊपर आत्मविश्वास बनाकर रखना चाहिए व आत्मविश्वास और अति-आत्मविश्वास के मध्य के अंतर को समझना चाहिए | इस कार्यक्रम का आयोजन राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानी तंवर के संयोजन में हुआ | महाविद्यालय के छात्रों ने सन्देश प्रेरक रागिनी प्रस्तुत की । विभाग द्वारा नकली संसद का भी आयोजन किया जिसमें छात्रों ने प्रदूषण के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए।
विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि भारत के विकास में सरकार अपना पूरा योगदान देती आई है और आगे भी देती रहेगी। भारत सरकार ने भारत को विकसित बनाने के लिए कई अभूतपूर्व योजनाओं की शुरुआत की है जिनका असर हमें आगामी समय में स्पष्ट दिखाई देगा। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. विजय वंती ने बड़खल क्षेत्र में विधायक जी द्वारा करवाये गए विकास कार्यों और उनके प्रयासों की सराहना की |
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग तीन सौ छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी भाग लिया | इस पूरे कार्यक्रम में कुशल मंच संचालन राजनीतिक विज्ञान की शिक्षिका डॉ. हिना यादव ने किया |







