
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के आयोजन में डी.ए.वी.शताब्दी के प्रतिभागियों ने लगभग पंद्रह जिलों से आए हुए करीब तेईस महाविद्यालय के प्रतिभागियों को अलग अलग कार्यक्रम में मात देकर ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की l
जिनमे पंकज उपाध्याय ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हिंदी कविता,उर्दू कविता,हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता।
वही दिव्या ने भी एलोकेशन,अंग्रेजी वाद-विवाद में प्रथम पुरस्कार व सुहानी ने रंगोली मे अपना अद्वितीय प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार जीताl
खुशी ने सैलेड मेकिंग में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया , कुशाल ने भारतीय शास्त्रीय संगीत में तृतीय स्थान प्राप्त कर शताब्दी महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
यह सफलता महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. विजयवंती के कुशल नेतृत्व व महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम के संरक्षक डॉ.जितेंद्र ढुल व सुश्री आरती के अथक प्रयासों और विद्यार्थियों के संघर्षशील व्यक्तित्व के कारण प्राप्त हुई।
डॉ. विजयवंती ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बहुत बहुत बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की।इस मौके पर डॉ.अर्चना भाटिया ,डॉ.नरेंद्र दुग्गल, डॉ.सुनीति आहूजा के साथ साथ अन्य शिक्षक गण भी मोजूद रहे।







