
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / सैक्टर 16 स्थित किसान भवन में कक्षा 11 एवम् 12 पर वेलडन क्लासेज द्वारा एक सेमिनार का अयोजन हुआ। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियो को शिक्षा पर जागरूक करना विशेष कर फिजिक्स, कैमिस्ट्री एवम् मैथ विषय पर |
सेमिनार में सुप्रसिद्ध शिक्षक श्री अनूप कुमार ने फिजिक्स विषय पर, केमिस्ट्री पर कुमारी श्वेता एवम् श्री दिनेश कुमार ने मैथ विषय पर अपनी प्रस्तुति विद्यार्थियों एवम् उनके अभिभावकों के समक्ष दी जिसे सेमिनार में उपस्थित सभी ने सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् श्री चंद्र भानु जी आर्य ने वेलडन क्लासेज के इस सेमिनार की सराहना की। विशेषकर शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके की बहुत प्रशंसा की।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि दीपक गुप्ता उपास्थित थे। आए हुए सभी अतिथियों एवम् शिक्षकों का वेलडन क्लासेज के संस्थापक युगल मित्तल एवम् डॉयरेक्टर रोहन मित्तल आईआईटी रुड़की, सागर मित्तल आईआईटी दिल्ली, गौरांगी मित्तल स्नाकोत्तर अर्थशास्त्र एवम् डाक्टर सौम्या मित्तल ने सम्मान किया।







