
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
ऑल इंडिया रविन्द्र फागना अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह लीग मैच गुलिया क्रिकेट अकैडमी और वर्षा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इस मैच में वर्षा क्रिकेट एकेडमी ने गुलिया क्रिकेट अकैडमी को 6 विकेट से शिकस्त दी। इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और वर्षा क्रिकेट अकैडमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
गुलिया क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 32.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 151 का लक्ष्य दिया । गुलिया क्रिकेट एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मिलान ने 75 गेंदों पर 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 76 रन बनाए। वर्षा क्रिकेट अकैडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए राज ने 3.3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट, आर्यन ने 5 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किये, कुशल ने 5 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वर्षा क्रिकेट अकैडमी ने 23.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर जीत हासिल की।
वर्षा क्रिकेट अकैडमी की ओर से गौरव सिंह ने 66 गेंदों पर 7 चौको की मदद से 54 रन , अमित तोमर ने 22 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 37 रन और सुनील यादव ने 22 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। गुलिया क्रिकेट अकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु ने 2ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट, खुशी ने 2 ओवर में 27 देकर 1 विकेट, हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच गौरव सिंह को घोषित किया गया।







