
मैन ऑफ द मैच हितार्थ सोलंकी
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी और फर्स्ट स्टेप क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी ने फर्स्ट स्टेप क्रिकेट अकादमी को 343 रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और फर्स्ट स्टेप क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 426 रन का लक्ष्य दिया ।
वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हितार्थ सोलंकी ने 65 गेंदों पर 14 चौकों और 2 छक्को की मदद से 118 रन, गौतम ने 76 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 104 रन, त्रिजल सैनी ने 64 गेंदों पर 11चौकों की मदद से 78 रन बनाए। फर्स्ट स्टेप क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्यन पाली ने 7 ओवर में 67 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए फर्स्ट स्टेप क्रिकेट अकादमी ने 25.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 83 रन बने फर्स्ट स्टेप क्रिकेट अकादमी की ओर से कुणाल विशारिया ने 31 गेंदों पर 3 चौको की मदद से 14 रन बनाए।
वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित वैष्णव ने 4 ओवर में 2 मैडेन, 11 रन देकर 5 विकेट, युवराज रील ने 7 ओवर में 2 मैडेन,21 रन देकर 3 विकेट, ध्रुव साल्वी और वंश मौर्य ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच हितार्थ सोलंकी को घोषित किया गया।







