
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल महाविद्यालय में 10 से 12 नवंबर को आयोजित हुए तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव में पदक जीतकर लौटी छात्राओं को सम्मानित किया गया । इस युवा महोत्सव में महाविद्यालय की छात्राओं ने हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, संस्कृत भाषण प्रतियोगिता प्रथम स्थान, पंजाबी कविता पाठ प्रतियोगिता एवं क्ले मॉडलिंग में द्वितीय स्थान तथा एकल गायन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रौशन किया है ।
प्राचार्या डा. सुनिधि ने विजेता प्रतिभागियों एवं उनके मेंटर को बधाई दी तथा 18 से 20 नवंबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित होने वाले अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर युवा महोत्सव कॉर्डिनेटर डा. बलराम आर्य ने बताया कि महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग की छात्रा सारिका मिश्रा ने हिंदी कविता में व बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कनिष्का ने संस्कृत भाषण में प्रथम स्थान हासिल किया । वहीं पंजाबी कविता में इंद्रजीत कौर व क्ले मॉडलिंग में द्वितीय स्थान तथा साक्षी ने एकल गायन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि ये सभी छात्राएं अब अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगी ।





