
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा छात्रों के लिए एक करियर कॉउंसलिंग सत्र आयोजित कराया गया। इस सत्र में जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी के तकनीकी एवं संचार विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. करुणा व डॉ. भारत बतौर करियर कॉउंसलर शामिल हुए | उन्होंने छात्रों को मास मीडिया एवं पत्रकारिता जगत में करियर से जुडी सभी संभावनाओं से परिचित कराया। इसी के साथ ही उन्होंने जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी की उत्कृष्ट पत्रकारिता शिक्षा व्यवस्था को प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों के समक्ष प्रस्तुत किया | छात्रों के करियर व तकनीकी से जुड़े सभी प्रश्नो का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया |
महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. विजय वंती ने करियर काउंसलिंग के लिए आये विशेषज्ञों का स्वागत किया व छात्रों को सुझाये गए करियर विकल्पों में और ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए प्रेरित किया | इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवानी तंवर, विभागाध्यक्ष रचना कसाना, सहायक प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह व सोनिया भी उपस्थित रहे |







