
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः- राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क के जेएमडी टेंट में श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आयोजित पंचम श्री मेहंदीपुर बालाजी संकीर्तन महोत्सव में आज स्वस्ति मेहुल जैन, पूजा आनंद, मोहित गोयल, पंकज सोनी व कन्हैया मित्तल द्वारा गए भजनों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध। कन्हैया मित्तल व अन्य भजन गायक जैसे ही स्टेज पर आए जोरदार तालियों से उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। आज की शाम पंचम श्री मेहंदीपुर बालाजी संकीर्तन महोत्सव नामक सांस्कृतिक संध्या में मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल के नाम रही। श्री मेहंदीपुर बालाजी संकीर्तन महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की थी। श्री मेहंदीपुर बालाजी के भव्य दरबार में मत्था टेककर पूजा अर्चना करते हुए सभी के स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
पंचम श्री मेहंदीपुर बालाजी संकीर्तन महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने आए मुख्य कलाकार के रुप में कन्हैया मित्तल ने बालाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध गीत तेरी भक्ति से चढ़ गया सरुर बालाजी……., सेठो के सेठ खाटू नरेश……, तेरे दर पर आना रोज……., मैने अच्छा लगा……, तुनें कर दी मोज……, मैने अच्छा लगे से….. व लेने आजा रिंग्स के मोड़ पे…… गाकर पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। संस्था के सदस्यों ने कन्हैया मित्तल को स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत बालाजी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना से गई थी।
इस अवसर पर मुख्य प्रेरणास्रोत नरेश ऐरन, चेयरमैन नीरज जैन, प्रधान सचिन अग्रवाल, वरिष्ठ उप-प्रधान सौरभ गुप्ता, महामंत्री सुमित सिंघल, कोषाध्यक्ष आशीष मित्तल, अरुण मित्तल, तथा मुख्य संरक्षक संजय गुप्ता, राजेश गोयल, निपुण गर्ग, सन्नी मित्तल, कृष्ण गोयल, सुनील मित्तल, संयोजक अमित तायल और राजीव सिंगला सहित संस्था के कई गणमान्य लोग शामिल थे।
संस्था के प्रधान सचिन अग्रवाल व महामंत्री सुमित सिंघल ने बताया कि पंचम श्री मेहंदीपुर बालाजी संकीर्तन महोत्सव का आयोजन एक धार्मिक कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम बालाजी महाराज के प्रति भक्ति व्यक्त करने का एक तरीका है। बालाजी संकीर्तन का आयोजन एक अनूठा अनुभव है। हमने बाहर सैकड़ों गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पंडाल में हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था भी है, जगह जगह एलईडी स्क्रीन भी लगाई है, जिससे लोग बालाजी संकीर्तन का देख सकेंगे।





