
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में अंतिम वर्ष (बी.कॉम ऑनर्स) के छात्रों के लिए एक मॉक इंटरव्यू ड्राइव का आयोजन किया। कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया के मार्गदर्शन में जश्न ई.डी.यू. एल.एल.पी. ने कॉलेज परिसर का दौरा कर इस अभियान का संचालन किया।
लगभग 50 छात्रों ने मॉक इंटरव्यू का सामना किया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्री विजय पाल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।






