
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के रसायन विज्ञान विभाग नेएक रोजगार मेले का आयोजन 06 अप्रैल 2024 को श्री देवेन्द्र कुमार गुप्ता अध्यक्ष एवं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता,अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में किया गया ।
मेले में स्टील उत्पादों का कारोबार करने वाली बल्लभगढ़ स्थित प्रतिष्ठित कंपनी “स्टार वायर” को आमंत्रित किया गया था। यह जॉब फेयर सभी केमिस्ट्री ग्रेजुएट्स और पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए था। इस मेले में लगभग 40 अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिनमें से 10 का चयन किया गया। रसायन विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. प्रियंका शेरावत की देखरेख में रसायन विज्ञान विभाग के लिए यह आयोजन बड़ी सफलता रहा, जिन्होंने कर्मचारियों और नियोक्ताओं के बीच की दूरी
को कम करने में एक बड़ी पहल की।
रसायन विज्ञान विभाग की संकायाध्यक्ष डॉ. ज्योति यादव, डॉ. प्रियंका कुंडू, डॉ. सपना त्यागी, श्री चंदर अत्री, सुश्री गीता राठी और सुश्री मंशी त्यागी के साथ-साथ लैब अटेंडेंट श्री प्रमोद कुमार और श्री सुशीलकुमार ने इसके लिए कुशलतापूर्वक काम किया। इसके अलावा, इसे अब आने वाले वर्षों में भी जारी रखा जाएगा।




