
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
6th रविंदर फागना क्रिकेट अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ग्राउंड मैं खेला गाया यह मैच 1st सेमी फ़ाइनल मैच जेपी क्रिकेट अकादमी और गुलाब क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । इस मैच में गुलाब क्रिकेट अकादमी ने जेपी क्रिकेट अकादमी को 105 रन से हराया . इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40- 40 ओवर का था और गुलाब क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । गुलाब क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 216 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए तन्मय बलोदा ने 76 रन, अरिन ने 48 रन, दीपांशु ने 38 रन, प्रयांशु ने 24 रन बनाए . जेपी क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए सुशांत ने 2 विकेट, प्रशांत और कर्मन्या ने 1 -1 विकेट ली . इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जेपी क्रिकेट अकादमी ने 35.2 ओवर में 10 विकेट पर 111 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा . टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए वंश ने 33 रन हार्दिक ने 16 रन, आर्यन ने 15 रन बनाए । गुलाब क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए दिव्यांश ने 3 विकेट, तन्मय और धर्मेन्द्र ने 2-2 विकेट, विनय और निशांत व तपिश ने 1-1 विकेट ली . इस सेमी फ़ाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तन्मय बलोदा को दिया गया (गुलाब क्रिकेट अकादमी)







