
सांकेतिक
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / खेल विभाग ने प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग सीनियर वर्ग में महिला व पुरूष खिलाड़ियों के सेक्टर-12 खेल परिसर में ट्रायल कराएगा। जिला खेल अधिकारी देवेंद्र गुलिया ने बताया कि 28 को पुरूष और 29 अक्टूबर को महिला खिलाड़ियों के ट्रॉयल कराए जाएंगे।
देवेंद्र गुलिया ने बताया कि ट्रायल 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर स्टैपल चैज के मुकाबले होंगे। इनके अलावा पांच हजार मीटर , 10 हजार मीटर, 20 किलोमीटर वॉक रेस कराई जाएगी। 110 मीटर हर्डल, 400 मीटर हर्डल, लॉन्ग जंप, ट्रिंपल जंप, हाई जंप, पोल वाल्ट, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जैवेलियन थ्रो के अलावा अन्य इवेंट के ट्रायल होंगे। वहीं महिलाओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, दो किलोमीटर स्टैपल चैज, पांच हजार मीटर, 10 हजार मीटर, पांच किलोमीटर वॉक रेस कराई जाएगी, जबकि 100 मीटर हर्डल, 400 मीटर हर्डल, लॉन्ग जंप, ट्रिंपल जंप, हाई जंप, पोल वाल्ट, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जैवेलियन थ्रो के ट्रॉयल होंगे। प्रत्येक खेल में पहले तथा दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को 28 अक्टूबर की सुबह आठ बजे खेल परिसर पहुंचना होगा। सभी खिलाड़ी अपनी दो आईडी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाए।




