
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह महाविद्यालय में स्किल हब इनीशिएटिव पी.एम.के.वी.वाई. 3.0 के अंतर्गत चलाए जा रहे दो सर्टिफिकेट कोर्स “रिटेल स्टोर ऑपरेशन असिस्टेंट” तथा “हाउसकीपिंग अटेंडेंट (मैनुअल क्लीनिंग)” के सफल विद्यार्थियों के सम्मान तथा प्रमाण पत्र वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती माता के समक्ष दीपशिखा प्रज्वलित करके किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने सफल छात्रों को शुभ आशीष दी तथा कहा कि दृढ़ निश्चय, कठोर परिश्रम तथा जुझारू पर ही सफलता के द्वार खोलता है।
वह विद्यार्थी जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके थे स्किल हब इनीशिएटिव के यह सर्टिफिकेट कोर्स ऐसे विद्यार्थियों को मुख्यधारा में फिर से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने अन्य छात्रों को भी महाविद्यालय में चल रहे अलग-अलग सर्टिफिकेट कोर्सेज से जुड़ने की अपील की। नोडल ऑफिसर डॉ. के.एल. कौशिक ने सभागार को संबोधित करते हुए सर्टिफिकेट कोर्सेज के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि महाविद्यालय ने सुनहरा अवसर प्रदान किया है जिसका अधिक से अधिक बच्चों को लाभ उठाना चाहिए। रोजगार पूरा के सर्टिफिकेट कोर्स सभी सरकारी तथा निजी संस्थानों में मान्य है।
कार्यक्रम में श्रीमती कमल टंडन, ट्रेनर डॉ. डिंपल सिंघल, डॉ. पूनम रौतेला, डॉ. विनीत नागपाल, उप-अधीक्षक श्री मनमोहन सिंगला, लिपिक श्री सौरभ गुप्ता और श्री महेंद्र कुमार तथा विभिन्न कोर्स के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सफल विद्यार्थी प्रमाण पत्र पाने को अति उत्सुक थे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के द्वारा किया गया और अंत में अतिथियों तथा छात्रों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।







