
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किताब का विमोचन किया जिसका टाइटल ‘हरियाणा के सिख और खट्टर’ जिसे डॉ प्रभलिन सिंह ने संपादित किया है । इस किताब के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सिख समुदाय के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान को संकलित किया गया है।

कार्यक्रम में बतौर वक्ता फरीदाबाद के उद्योगपति व पर्यावरणविद एस एस बांगा जी ने फरीदाबाद में मुख्यमंत्री के किए गए सराहनीय योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि सिख संगत के लिए मुख्यमंत्री ने सेक्टर 15 में बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल ट्रस्ट को जमीन दी और सिक्ख संगत की मांग को माना। हरियाणा के लिए अलग गुरुद्वारा प्रबंधक मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया जिससे यहां रहने वाली सिख संगत को माइनोरिटी सर्टिफिकेट के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हरियाणा के गुरद्वारे में आया धन यहां के गुरद्वारो में खर्च होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री जी ने सिक्ख धर्म के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए हरियाणा के 52 ऐतिहासिक गुरद्वारों के देख रेख में पहल आरंभ की।
बांगा जी ने बताया कि आज प्रदेश का उद्योग जगत की दुनिया में डंका बज रहा है पहले मारुति सिर्फ गुरुग्राम में थी जो हरियाणा में रोजगार और यहां काम करने वाले कारखानों को काम मिलता था अब हरियाणा और खुशहाल होगा क्योंकि मारुति का दूसरा प्लांट खरखोदा जो प्लांट शुरू होगा उसका लाभ भी यहां के उद्योगों और लोगो को मिलेगा।
इसके अलावा गुड़गांव आईएमटी और फरीदाबाद आईएमटी ऐसे स्थान है जहां देश ही नहीं विदेशी औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई और लोगो को रोजगार मिला।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने भूमि अधिग्रहण में पारदर्शिता लाकर आईएमटी फरीदाबाद की स्थापना की और अपने कार्यकाल में प्लॉट धारकों को ऑनलाइन आवेदन और प्लॉट के ऑनलाइन रेट के हिसाब से प्लॉट धारकों को प्लॉट दिए गए।
डॉ प्रभलीन सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह जी, करनाल सांसद संजय भाटिया, सरदार भूपेंद्र सिंह, संत जोध सिंह जी, श्री जगदीप सिंह जी, रमणीक मान जी और श्रीमति हरप्रीत कौर,श्री कबीर सिंह जी डॉ एच एस गिल जी, हरियाणा खेल मंत्री श्री संदीप सिंह जी साहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







