
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
इंग्लिश ग्रुप में सुप्रसिद्ध समाजसेवी बृजेन्द्र नाथ सिन्हा रनिंग ट्रॉफी पूर्व प्रोफेसर निखत यूनिवर्सिटी ऑफ़ कश्मीर ने एवं सुप्रसिद्ध हिंदी सेवी अमर नाथ शास्त्री रनिंग ट्रॉफी प्रोफेसर वैभव गोयल भारतीय स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी ने जीती।
भागीदारी जन सहयोग समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष के उपलक्ष्य पर एक राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय विचार गोष्ठी एवं हिंदी एवं इंग्लिश ग्रुप में हिंदी सुझाव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विषय था ” महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकथाम एवं महिलाओं की समाज में सुरक्षा । इस कार्यक्रम में दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं इंस्टीटूशन ऑफ़ इंजीनियर्स ( इंडिया ) दिल्ली स्टेट सेंटर की प्रमुख भागीदारी रही तथा समारोह में पंजाब एंड सिंध बैंक सहयोगी आयोजक रहा।
प्रतियोगिता में मानव रचना यूनिवर्सिटी की सम कुलपति सुनीता बंगा , अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत चंगोत्रा , दलीप बंदोपाध्याय पूर्व कुलपति गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी एवं प्रोफेसर मेहराज मीर चेयर प्रोफेसर , मोती लाल नेहरू चेयर के आर मंगलम यूनिवर्सिटी निर्णायक मंडल के सदस्य थे।
प्रतियोगिता में इंग्लिश ग्रुप में प्रथम पुरस्कार पूर्व प्रोफेसर निखत यूनिवर्सिटी ऑफ़ कश्मीर, द्वितीय पुरस्कार डॉ० सुलक्षणा बनर्जी मुख़र्जी स्कूल ऑफ़ लॉ सुशांत यूनिवर्सिटी एवं तृतीय पुरस्कार डॉ० पायल जैन विप्स गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने जीता तथा हिंदी ग्रुप में प्रथम पुरस्कार प्रोफेसर वैभव गोयल भारतीय स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी , द्वितीय पुरस्कार डॉ० अर्चना मालिक बी पी एस महिला यूनिवर्सिटी एवं तृतीय पुरस्कार अधिवक्ता ज्योति मिनोचा ने जीता। इंग्लिश ग्रुप में सुप्रसिद्ध समाजसेवी बृजेन्द्र नाथ सिन्हा रनिंग ट्रॉफी पूर्व प्रोफेसर निखत ने एवं सुप्रसिद्ध हिंदी सेवी अमर नाथ शास्त्री रनिंग ट्रॉफी प्रोफेसर वैभव गोयल भारतीय स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी ने जीती।
कार्यक्रम का संचालन मानव रचना यूनिवर्सिटी की प्रो वाईस चांसलर संगीता बंगा ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में मदरलैंड वॉइस हिंदी दैनिक के ब्यूरो चीफ एवं अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति विजय गौड़ ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पर क़ानून का कड़ा क्रियान्वन एवं दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण जैसी प्रतिष्ठित संगठनों द्वारा निशुल्क कानूनी सहायता व्यवस्था पर्याप्त नहीं अपितु साथ में आवश्यकता है स्वयं महिलाओं को जागने की , चुप्पी तोड़ने की एवं जन जागरूकता की।
मुख्य अतिथि ए० न० सिंह उप महाप्रबंधक पंजाब एवं सिंध बैंक ने महिलाओं को सशक्तिकरण से जुड़ने के लिए एवं आर्थिक निर्भर बनने के लिए बैंक को सशक्त माध्यम बताया एवं उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए बैंक में आने का निमंत्रण दिया एवं विभिन्न बैंकिंग जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया।
सभी विजेताओं को इस अवसर पर सम्मान सत्र में संयुक्त रूप में न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा पूर्व न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा न्यायाधीश उच्च न्यायालय,जिला न्यायाधीश मुकेश कुमार गुप्ता, प्रोफेसर के के अग्रवाल प्रेजिडेंट साउथ एशिया यूनिवर्सिटी एवं विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजन में समिति उपाध्यक्ष भारत भूषण , सलिल कपूर एवं राकेश शर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही।







