
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
3rd फरीदाबाद मिक्स कॉर्पोरेट डे कप 2024 रविंदर फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच आर एस क्रिकेट क्लब और सोपरानोस किक्रेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में आर एस क्रिकेट क्लब ने सोपरानोस क्रिकेट क्लब को 44 रन से हराया , यह मैच 20 ओवर का था और सोपरानोस क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। आर एस क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन का लक्ष्य दिया ।
आर एस क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हिमांशु सरधना ने 35 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्को की मदद से 56 रन दीपक कटारिया ने 40 गेंदों पर 3 चौको की मदद से 43 रन रूतेश सच्देवा ने 15 गेंदों पर 2 चौको और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए।सोपरानोस क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट जीतू ने 4 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट गौरव भाटिया ने 4 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सोपरानोस क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 116 रन बनाकर हार गई। सोपरानोस क्रिकेट क्लब की ओर गौरव सक्सेना ने 38 गेंदों पर 2 चौको की मदद से 24 रन हार्दिक भाटिया ने 18 गेंदों पर 4 चौको की मदद से 24 रन बनाए। आर एस क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अशोक, प्रतीक और रूतेश ने 2/2 विकेट दर्पण ने 4 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट हासिल किया
इस मैच का मैन ऑफ द मैच हिमांशु सरधना व फाइटर ऑफ द मैच राहुल को घोषित किया गया।







