
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / आम आदमी पार्टी के फरीदाबाद शहर से उम्मीदवार प्रवेश मेहता का प्रचार तेज गति से चल रहा है। जनता भी हर चौक चौराहे और गली की बाहर उनका जोरदार स्वागत कर रही है। प्रवेश मेहता ने अपने जनसम्र्पक अभियान के तहत गोपी कालोनी,पटेल नगर,मिलहाड़ कालोनी,कृष्णा कालोनी में दौरा कर लोगों से झाडू के चुनाव चिन्ह्र का बटन दबाने और उन्हें भरी मतोंं से विजयी बनाने के अपील की।
प्रवेश मेहता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के लाल अरविन्द केजरीवाल ने पूरे देश की राजनीति की दशा और दिशा बदल दी है। कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू है,दोनों ने ही जनता को भरपूर लूटा है। इसलिए एक बार आम आदमी पार्टी को वोट देकर देखें आपके यहां भी वल्र्ड क्लॉस स्कूल और अस्पताल बनेगें। भाजपा ने किसान,जवान और पहलवान को धोखा दिया।
प्रवेश मेहता ने कहा कि जनता का मिल रहा प्यार और सम्मान मेरे लिए अतुलनीय है। जनता का विश्वास और सहारा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है जो मुझे चड़ीगढ विधायक बनाकर भेजेगी।







