
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रांगण में भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा शाखा चंडीगढ़ व जिला रैडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सौजन्य से पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रैडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज दिनांक 21 जून 2022 को हुआ। प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ सत्र के मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक चंद जी, एसडीएम बल्लभगढ़ रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को मानवता की परिभाषा बताते हुए कहा कि जब कोई प्राणी दुःख में दिखे और हमारा ह्रदय में मदद का भाव आए यही मानवता है। वहीं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनका इस तरह के शिविर के आयोजन के पीछे जो लक्ष्य है वह वह स्वयंसेवकों में समाज के प्रति
निष्ठा, आदर, समर्पण व सेवा का भाव जागृत करना है और कहा कि जो अपनी जड़ोंको नहीं छोड़ता वही ऊंचाइयों को छूता है। शुभारंभ सत्र में मंच संचालन मैडम सुप्रिया ढांडा ने किया। शिविर समन्वयक डॉ. जयपाल सिंह जी ने बताया कि शिविर में जिले के 6 महाविद्यालयों के 48 स्वयंसेवक व सात काउंसलर भाग ले रहे हैं , उन्होंने साल भर
चलने वाली गतिविधियों का भी संक्षिप्त वर्णन दिया। शिविर के प्रशिक्षक रैडक्रॉस के आजीवन सदस्य श्री दर्शन भाटिया व श्री रतन सिंह आजाद रहेंगे। इस अवसर पर फरीदाबाद रैडक्रॉस सोसाइटी से आए हुए सहायक सचिव श्री बिजेंद्र सौरोत, श्री पुरुषोत्तम सैनी , रैडक्रॉस काउंसलर सुभाष कैलोरिया व लवकेश, सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड काउंसलर डॉ. देवेन्द्र, श्रीमती पूजा व प्रिया अरोड़ा मौजूद रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com







