
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के सभागार में बी. ए. व बी.वॉक (रिटेल मैनेजमेंट) कक्षाओं के लिए महाविद्यालय के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी के दिशा र्देशानुसार व महाविद्यालय के महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश गुप्ता जी के मार्गदर्शन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया l
समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता , संयोजक व इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ,अंग्रेजी विभागाध्यक्ष श्रीमती कमल टंडन व अन्य वरिष्ठ प्रवक्तागणों द्वारा किया गया l संयोजक डॉ. जयपाल सिंह ने कार्यकारी प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता व अन्य अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के महाविद्यालय के विकास में योगदान को सरहाया l महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि आज तृतीय वर्ष के विद्यार्थी महाविद्यालय व यहां के शिक्षकों को छोड़कर उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालयों व विश्विद्यालयों में दाखिला लेंगे और अपने सपनों को नया आयाम देंगे ,यहां जो सीखा है वह आपको नए सफर पर ले जाएगा l
प्राचार्य जी ने महाविद्यालय अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि मुझे भी अपने वो दिन याद आते हैं जब हम भी कभी इसी मुकाम पर खड़े थे l जो सवाल जो खुशी और जो उत्साह आपके मन में है कल वह मेरे मन में भी था l मुझे भी दुख था पुराने साथियों और शिक्षकों से बिछड़ने का मगर खुशी भी थी कुछ नया करना है l
प्राचार्य जी ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना भी की l नीरज को मिस्टर बीए.,गीतिका को मिस बीए. ,मनीष को मिस्टर बी वॉक व वंशिका को मिस बी वॉक रिटेल मैनेजमेंट चुना गया l इस के अलावा तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों में से सबसे ईमानदार, बुद्धिमान, और आकर्षक, जिम्मेदार,कठिन परिश्रमी, आज्ञाकारी,सृजनशील, अनुशासित, मासूम व ऑल राउंडर जैसे खिताबों से भी नवाजा गया l
आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य गायन भाषण व कविता पाठ आदि की प्रस्तुतियां दी l तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में अपने अनुभवों को भी सांझा किया और कहा कि अग्रवाल महाविद्यालय ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए मंच प्रदान किया है व महाविद्यालय ने जो उन्हें अनमोल यादें दी हैं वे वास्तव में अमूल्य हैं, मित्रता व सामाजिक मेलजोल कॉलेज जीवन के सबसे अच्छे पहलुओं में से एक है,और कहा कि अब हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव समाप्त हो रहा है l
विदाई समारोह के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता जी ने कार्यक्रम संयोजक डॉ. जयपाल सिंह , श्रीमति कमल टंडन ,डॉ. अशोक निराला, डॉ. रामचंद्र, डॉ. गीता गुप्ता ,डॉ. सारिका काजंलिया ,डॉ. सुप्रिया ढांडा,डॉ. पूजा सैनी श्री सुभाष डॉ० पूनम रौतेला व लवकेश आदि के मेहनत को सरहाया l समारोह का समापन डॉ० गीता गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन द्वारा हुआ l







