
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कान्त गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में गणित विभाग के तत्वावधान में “गणितिकीय तंत्र का परिचय” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया I यह
व्याख्यान स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया I मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मोहम्मद जावेद इदरीसी, एसोसिएट प्रो., मिजान टेपी विश्वविद्यालय, इथोपिया थे I यह व्याख्यान मिश्रित मोड़ में आयोजित किया गया I
महाविद्यालय के गणित विभाग का मिजान टेपी विश्वविद्यालय, इथोपिया के साथ हुए समझौता ज्ञापन के अंतर्गत इस व्याख्यान का (मिजान टेपी विश्वविद्यालय) वहां के विद्यार्थियों ने भी लाभ उठाया I
कार्यक्रम संयोजक एवं गणित विभागाध्यक्ष डॉ. के.एल. कौशिक ने बताया कि इस तरह के व्याख्यान को आयोजित करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में आलोचनात्मक ढंग से सोचने की क्षमता में सुधर करना है I व्याख्यान के आरम्भ में मुख्य वक्ता को पौधा भेंटकर स्वागत किया गया I उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि गतिकीय तंत्र ऐसी प्रक्रिया या गणितिकीय मॉडल है जिसमें निहित चरों का मान समय पर निर्भर करता है I
उन्होंने अपने विषय को वास्तविक जीवन से सम्बंधित करते हुए बताया कि एस.आई.आर. मॉडल को कोविड-19 की गतिशीलता का अध्ययन करने के लिए प्रयोग में लाया गया I विद्यार्थियों ने व्याख्यान को ध्यानपूर्वक सुना तथा प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा शांत की I मुख्य वक्ता ने सहज भाव से विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए I इस व्याख्यान से कुल 60 विद्यार्थी लाभान्वित हुए I इस व्याख्यान में आयोजन सचिव की भूमिका डॉ. ममता ठाकुर एवं दीपांजलि ने निभाई I
इस व्याख्यान को सफल बनाने में गणित विभाग के समस्त प्रवाक्तागण श्रीमती नेहा गोयल, डॉ. गीता त्रिपाठी, डॉ. रेनुबाला, पूनम गुप्ता, मनीष, ललिता एवं रामकृष्ण ने अपना योगदान दिया I यह एक सफल आयोजन रहा I







