
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का
आयोजन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया। अग्रवाल विद्या
प्रचारिणी सभा के प्रधान (गवर्निंग बॉडी) एवं अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता,
अग्रवाल कॉलेज महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता की सदप्रेरणा से महाविद्यालय में
प्रतिवर्ष अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। अग्रवाल कॉलेज
प्राचार्य डॉ० संजीव कुमार गुप्ता के संरक्षण में आयोजित इस टूर्नामेंट के प्रथम दिवस कंपाउंड राउंड
और इंडियन राउंड की प्रतियोगिताओं में रोहतक,होडल,पलवल,सोनीपत झज्जर, और फरीदाबाद
के लगभग 10 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया ।
तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्वलन की परम्परा के साथ किया गया। प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अग्रवाल कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ० संजीव कुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया ,और कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
प्रथम दिवस पर दो प्रतियोगिताएं इंडियन राउंड और कंपाउंड राउंड करवाई गईं। इंडियन राउंड के
पुरुष वर्ग विजेता में प्रथम स्थान पर साहिल (अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़) द्वितीय स्थान पर
सौरभ (अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़) एवं तृतीय स्थान पर ऋषभ (अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़) रहे
तथा महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर सुजाता (के.एल मेहता कॉलेज) द्वितीय स्थान पर दिशा
(के.एल मेहता कॉलेज) तृतीय स्थान पर पूजा (के.एल मेहता कॉलेज)रही।
कंपाउंड राउंड के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर कुशल दलाल (बुटाना कॉलेज सोनीपत) द्वितीय
स्थान पर पुलकित (जी सी कॉलेज गन्नौर) तृतीय स्थान पर करण (अग्रवाल कॉलेज बल्लगढ़)
तथा महिला वर्ग में महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर कंचन (महारानी किशोरी कॉलेज होडल)
द्वितीय स्थान पर वंशिका(साउथ प्वाइंट कॉलेज ऑफ़ लॉ) मुस्कान(अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़) ने
तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ०जयपाल सिंह, डॉ० जगबीर
सिंह,श्री नंदकिशोर, श्री मोहित हुड्डा, श्री पवन दलाल व श्र लवकेश उपस्थित रहे , डॉ० जगबीर सिंह
(सहायक प्रोफेसर ) ने बताया कि कल रिकर्व राउंड की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा l व
कार्यकारी प्राचार्य ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की l







