
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में चल रहे दो दिवसीय इंटर
कॉलेज आर्चरी टूर्नामेंट का समापन नई उपलब्धियों के साथ हुआ। अग्रवाल विद्या
प्रचारिणी सभा के प्रधान (गवर्निंग बॉडी) एवं अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष श्री देवेंद्र
कुमार गुप्ता, अग्रवाल कॉलेज महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता की
सदप्रेरणा से महाविद्यालय में प्रतिवर्ष इंटर कालेज आर्चरी टूर्नामेंट का आयोजन
किया जाता है।
अग्रवाल कॉलेज प्राचार्य डॉ संजीव कुमार गुप्ता के संरक्षण में आयोजित इस टूर्नामेंट के समापन दिवस पर रोहतक,होडल,पलवल,और फरीदाबाद के कुल 17 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने सहभागिता निभाई।समापन दिवस पर
विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल
कॉलेज अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को
बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है परंतु
जो प्रतिभागी जीत नहीं पाए हैं वह भी निराश ना हो क्योंकि हार जीत खेल का
हिस्सा है। जरूरी यह है कि हम पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने काम में
जुटे रहे।जिससे आगामी सत्र में होने वाले टूर्नामेंट में अपनी जगह स्थापित कर
सकें।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिकवरी राउंड के पुरुष वर्ग विजेता में प्रथम स्थान पर
कृष रोज (जाट कॉलेज रोहतक)द्वितीय स्थान पर सूर्यजीत सिंह (साउथ प्वाइंट
सोनीपत) एवं तृतीय स्थान पर ईशान हुड्डा (जाट कॉलेज रोहतक) रहे तथा महिला
वर्ग में प्रथम स्थान पर निधि (सैनी कॉलेज रोहतक) द्वितीय स्थान पर कृतिका
(सैनी कॉलेज रोहतक) तृतीय स्थान पर अनु सैनी (अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़)
रही। ट्रॉफी विजेता में प्रथम स्थान पर जाट कॉलेज रोहतक,द्वितीय स्थान पर अग्रवाल
कॉलेज बल्लबगढ़ और तृतीय स्थान पर डी ए वी कॉलेज रहा।
शारीरिक शिक्षक डॉ जगबीर सिंह,श्री नंदकिशोर, श्री मोहित हुड्डा एवं श्री पवन
दलाल के मार्गदर्शन में दो दिवसीय यह प्रतियोगिता सफल रही। कार्यक्रम का
धन्यवाद ज्ञापन डॉ मधु सिंगला द्वारा किया गया।





