
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ द्वारा “युवा नेतृत्व विकास कार्यक्रम” पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजनबृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद अध्ययन मंडल एवं स्ट्रीट आर्ट म्यूरल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में तथा स्वामी विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी (प्रांत हरियाणा) के सहयोग से किया गया। यह आयोजन माननीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता तथा प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के सक्षम मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर के मुख्य अतिथि माननीय संजय तिवारी थे। उनके साथ प्राचार्य
डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, वक्ता डॉ. विनिता सपरा (सहायक प्रोफेसर, एस.डी. कॉलेज,
पलवल) तथा स्वामी विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी, फरीदाबाद (हरियाणा) से पधारे
विशिष्ट अतिथि श्री अरुण जी, श्रीमती वर्षा जी, श्री सुधीर कपूर जी एवं श्री कृष्ण जी
उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अरुण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्र परिचय से हुआ, जिसके बाद
कोमल और पलक ने एक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुति दी। तत्पश्चात श्रीमती वर्षा ने
विवेक वाणी प्रस्तुत करते हुए स्वामी विवेकानंद के अमूल्य विचारों से विद्यार्थियों को
प्रेरित किया, जिससे उनमें सेवा, आत्मविश्वास और शक्ति के गुणों का संचार हुआ।
मुख्य वक्ता डॉ. विनिता सपरा ने अपने प्रेरणादायक एवं संवादात्मक सत्र में युवाओं
में नेतृत्व, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि संजय तिवारी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्र
निर्माण में अपनी ऊर्जा समर्पित करने और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के
लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए
विद्यार्थियों को ऐसे मूल्याधारित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया
जो उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान अतिथि सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य
अतिथि एवं वक्ता को सम्मानस्वरूप पौधा भेंट किया गया। साथ ही डॉ. रेखा सैन एवं
सुश्री पूजा को उनके उत्कृष्ट समन्वय एवं योगदान के लिए स्वामी विवेकानंद का चित्र
भेंट किया गया।
कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम संयोजिका डॉ. रेखा सैन द्वारा प्रस्तुत औपचारिक
धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने सभी अतिथियों, विशिष्टजनों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। पूजा ने इस कार्यक्रम में सह-संयोजिका के रूप
में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुई, जिसने उन्हें नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं के व्यावहारिक अनुप्रयोग के प्रति जागरूक किया।
इसी क्रम में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 29 अक्टूबर- 2025 को
राजकीय महाविद्यालय, खेरी गुजरान , फरीदाबाद के सहयोग से अंतर-महाविद्यालय
सतर्कता जागरूकता प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया।
अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में नुक्कड़ नाटक और
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी रचनात्मकता और
सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया।
अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ की नुक्कड़ नाटक टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए
द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिससे कॉलेज का गौरव बढ़ा। यह आयोजन युवाओं में
पारदर्शिता, ईमानदारी एवं भ्रष्टाचार-निरोधक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने में
अत्यंत प्रभावी रहा।





