
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
फ़रीदाबाद स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी “यूनिक ऑटो रबर उद्योग प्रा. लि.” को मेले में आमंत्रित किया गया था। ये
कंपनी मोल्डिंग रबर घटकों जैसे रबर गास्केट, रबर ग्रोमेट्स, रबररिंग्स, रबरवाल्व, सिलिकॉन रबर उत्पाद और कई अन्य का कारोबार करती है। यह जॉब फेयर महिला पोस्ट ग्रेजुएट केमिस्ट्री (एम.एससी. केमिस्ट्री) की छात्राओं के लिए था।
इस मेले में लगभग 20 महिला अभ्यर्थी आईं, जिनमें से 4 का चयन किया गया। माननीय अध्यक्ष श्री. देवेन्द्र कुमार गुप्ता छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखकर बहुत खुश हुए और कहा कि इस तरह के रोजगार मेले से महिला उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी जो देश की प्रगति के लिए आवश्यक है।
रसायन विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. प्रियंका सहरावत की देख रेख में यह आयोजन रसायन विज्ञान विभाग के लिए बड़ी सफलता रही। डॉ. प्रियंका सहरावत ने छात्राओं और नियोक्ताओं के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक बड़ी पहल की।
रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. ज्योति यादव, डॉ. प्रियंका कुंडू, डॉ. सपना त्यागी, चंदर अत्री, गीता राठी और मंशी त्यागी के साथ-साथ लैब अटेंडेंट प्रमोद कुमार और सुशील कुमार ने इस आयोजन की सफलता के लिए कुशलतापूर्वक काम किया। डॉ. प्रियंका सहरावत ने वादा किया कि अब इस प्रकार का रोजगार मेला आने वाले वर्षों में भी जारी रखा जाएगा।







